27 जिलों में निकलेगी शहीद स्थली दर्शन यात्रा
गोरखपुर ब्यूरों। आजाद हिंद चेतना मंच व विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति के रघुवंश हिंदू के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के लगभग 27 जिलों में शहीदों के प्रति सम्मान, शहीदों के सपनों का भारत निर्माण हेतू शहीद स्थली दर्शन साइकिल यात्रा निकाली जा रही है।यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए 19 दिसंबर को गोरखपुर में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के जिला कारागार पर समाप्त होगी। इस साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खान आदि जैसे महान वीरों ने अपना बलिदान दिया परंतु उनके सपनों का जो देश होना चाहिए उस तरह के देश का निर्माण नहीं हुआ। ऐसे देश का निर्माण होना चाहिए और आम जनमानस में यह भाव आए की इन महान शहीदों के सपनों का देश बनाने की भुमिका भी देश वाशियों की है।पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा के प्रथम चरण में लगभग 2000 किलोमीटर की साइकिल चलाकर, जन-जन तक हैंडविल इत्यादी के माध्यम से व स्कूल विद्यालयों में सभाएं करके लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। साइकिल यात्रा पैडलेगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से 2 दिसंबर प्रात: 9:00 बजे से प्रारम्भ होकर सन्तकबीर नगर, बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ इलाहाबाद वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ आदि जिलों से होते हुए पुन: गोरखपुर में समाप्त की जाएगी।