बराबंकी
बाराबंकी पुलिस (फायर सर्विस यूनिट) द्वारा छात्र-छात्रओं को मॉक ड्रिल के माध्यम से आग से बचाव के उपाय बताये गये


अग्निशमन विभाग पुलिस टीम बाराबंकी ने आज दिनांक 30.11.2019 को जय हिन्द इण्टर कॉलेज आवास विकास जनपद बाराबंकी में छात्र-छात्राओं को सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल करने के प्रति जागरुक किया गया। छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। आग लग जाने की स्थिति में आग पर कैसे काबू पाया जा सकता है,और इस में पीड़ित लोगों को कैसे बाहर निकाल कर फास्ट एड देनी है। आग लग जाने पर सबसे पहले ज्वलनशील पदार्थ को बाहर निकालना चाहिए और आक्सीजन की सप्लाई बंदकर देनी चाहिए ताकि जिससे आग पर आसानी से काबू पाया जा सके। आपदा के समय यदि विद्यालय में शॉर्ट सर्किट के माध्यम से आग लग जाती है तो वह पानी से नहीं बुझाई जाती है, उसके लिए फायर सिलेंडर, मिट्टी/बालू आदि का प्रयोग करते हैं। यदि कहीं पर भीषण आग लग जाती है तो हम मिट्टी खोदकर भी उस पर डाल सकते हैं और उस आग पर काबू पा सकते हैं। बुद्धि और विवेक से काम लेते हुए ही आपातकालीन स्थिति पर काबू पाया जा सकता है धैर्य को रखना चाहिए हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और अपने आप को बचाते हुए अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए कार्य करने के लिए हमें तत्पर रहना चाहिए।