

बस्ती
जनपद में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार किये जाने हेतु चल रहें कैम्प का निरीक्षण श्री कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा आज दिनांक 14.12.2024 को तहसील बस्ती सदर के दो राजस्व ग्राम जिगना एवं देवराव में किया गया। राजस्व ग्राम देवराव में 60 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार किया जा चुका है, इसी प्रकार जिगना में आज 10 किसानों की के०वाई०सी० हो गयी थी तथा 02 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार कर दिया गया था। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान एवं किसानों को बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसान सम्मान निधि की अगली किस्त किसानों को नहीं मिलेगा। मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा किसानों से विशेष अपील किया कि वे जन सेवा केन्द्र के माध्यम से अपना-अपना फार्मर रजिस्ट्री बनवा ले, यदि किसी प्रकार की समस्या आ रही हो तो सम्बन्धित लेखपाल / पंचायत सहायक के माध्यम से अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा ले। कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा इसके लिए विशेष कैम्प का आयोजन भी ग्राम स्तर पर लगाया जा रहा है। मौके पर अजय कुमार चौधरी, नोडल अधिकारी/अपर सांख्यिकीय अधिकारी-बस्ती, विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सदर तहसील बस्ती सदर, चन्द्र प्रकाश लेखपाल देवरांव, एवं अंकित कुमार लेखपाल जिगना तथा पंचायत सहायक उपस्थित थे।