राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ गोरखपुर के जिला मंत्री बने प्रबंधक मोहम्मद आकिब अंसारी


गोरखपुर : राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ गोरखपुर शहर की जिला कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गोस्वामी गौरव भारती जी के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद शर्मा जी व जिला मीडिया प्रभारी शिवांश त्रिपाठी जी के नेतृत्व में प्रेस क्लब गोरखपुर में किया गया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर गोरखपुर शहर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले युवा समाजसेवी, महान रक्तदानी, एम. ए. एकेडमी के प्रबंधक, सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के संस्थापक व डायरेक्टर, सैकड़ो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित, कई सामाजिक संगठनों में कार्यरत , सभी प्रकार के इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल, मैनेजमेंट एवं अन्य प्रोफेशनल कोर्सों को हिंदुस्तान के टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में निः शुल्क (जीरो कॉलेज फीस पर) प्रवेश दिलाकर बच्चों का सही मार्गदर्शन करके उनके मुस्तकबिल को संवारने वाले महान कैरियर काउंसलर मोहम्मद आकिब अंसारी को गोरखपुर प्रेस क्लब में राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ गोरखपुर जिले का जिला मंत्री बनाया गया। पत्रकार वार्ता करते हुए मोहम्मद आकिब अंसारी ने बताया कि मुझे यह जो जिम्मेदारी मिली है मैं इसका जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा। गोरखपुर शहर में किसी भी नहीं जी विद्यालय में किसी भी प्रबंधन को किसी तरह की कोई भी समस्या है तो मुझसे अवश्य संपर्क करें, पूरी टीम मिलकर उनकी समस्याओं का अवश्य दूर किया जाएगा।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. एहसान अहमद साहब की विशेष उपस्थिति में मोहम्मद आकिब अन्सारी को उनकी दुआएँ और आशीर्वाद मिला। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महफूज खान, प्रदेश महामंत्री डॉ विनीत मिश्रा, प्रदेश जनसंपर्क मंत्री दिनेश पांडेय, प्रदेश विधि सलाहकार श्याम सुंदर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पुरी, महानगर अध्यक्ष अनवर अली, हाज़ी जलालुद्दीन कादरी और राजकुमार शर्मा आदि लोगों ने मुबारकबाद पेश किया।