6 वर्षीय का नन्हा बालक विराज अपने जन्मदिन के अवसर पर वृक्ष लगाकर धूमधाम से मनाया,
सगे संबंधी एवं पारिवारिक जनों द्वारा बच्चों को जन्मदिन की दी गई बधाई,

संत कबीर नगर , सेमरियावा बूढ़ान नगर मदायी के 6 वर्षीय बालक विराज द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण सुरक्षित बना रहे उसको देखते हुए पांच वृक्ष लगाए साथ ही साथ परिवार जनों द्वारा विराज बाबू को ढेरो सारी बधाइयां दी गई
बताते चलें कि 6 साल का बालक विराज के मन में यह ख्याल आया कि हमारे इर्द-गिर्द के पर्यावरण सुरक्षित रहें को लेकर नन्हा-सा बालक अपने जन्मदिन के अवसर पर वृक्ष लगाकर यह एहसास कर दिया कि जब अपनी इर्द-गिर्द के पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे तो हमारा भी जीवन सुरक्षित रहेगा उक्त नन्हा बालक सेमरियावा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बूढाननगर मदायी का रहने वाला है यह सब श्रेय उनके पिता श्री राजकुमार जो सेमरियावा में विकासखंड में ब्लॉक समन्वय के रूप में मनरेगा सेल में काम करते हैं जिन्होंने छोटे से बालक के मन के अंदर अक्षरसह उतार दिया गया किअपने इर्द-गिर्द के पर्यावरण को सुरक्षित रखना और उसकी सुरक्षा करने जैसी जानकारी के बारे में अवगत कराया गया जिसको नन्हा सा बालक के विराज द्वारा अपने मन मंदिर में यथावत बैठाकर अपने जन्मदिन के अवसर पर वृक्ष लगाकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया
इस जन्मदिवस के अवसर पर रेनू आरके बाबू परशुराम दिलीप कुमार नीलम किरण देवी तथा सगे संबंधियों द्वारा हार्दिक बधाइयां दी गई,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट