बाराबंकी
थाना हैदरगढ़ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को एक अदद देशी तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बाराबंकी के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ के कुशल नेतृत्व में हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 401/19 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त जावेद खान पुत्र स्व0 मुख्तार खान निवासी पूरे अहबल मजरे रवनिया पूरब थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर को मुखबिर की सूचना पर कमेला रोड़ थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी से दिनांक 26.11.2019 को समय 01.50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ पर मु0अ0सं0 415/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बाराबंकी व जनपद सुलतानपुर में कई आपराधिक मामलें पंजीकृत है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
जावेद खान पुत्र स्व0 मुख्तार खान निवासी पूरे अहबल मजरे रवनिया पूरब थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 26.11.19 को समय 04.50 बजे, कमेला रोड़ थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
1- एक अदद तमंचा 12 बोर।
2- दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 तेज बहादुर सिंह थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
- का0 सज्जाद अहमद, का0 ध्रुवराज गौतम थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।