बाराबंकी

दिनांक 26.11.2019 को संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में बाराबंकी पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, समस्त थानों/चौकियों के प्रांगण में प्रातः 11.00 बजे संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ लिया गया। पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं द्वारा संविधान दिवस को सफल बनाने के लिए प्रतिभाग किया गया। इसी प्रकार पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी लाइन व समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थानों/चौकियों पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ा गया तथा अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी द्वारा दोहराया गया एवं शपथ ग्रहण की गयी।