
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद 22/23.09.2024 की रात्रि को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह द्वारा थाना हरैया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय,मेस,मालखाना, CCTNS कार्यालय ,बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यकता दिशा-निर्देश दिया गया तथा लंबित विवेचनाओं को पूर्ण कर अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु समीक्षा की गयी ।
अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना परसरामपुर अंतर्गत जीयनपुर हुए व्यक्ति के मृत्यु के संबंध में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।