
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है ई-केवाईसी/2023, दिनांक-13.09.2024 द्वारा भारत सरकार की अन्ततराज्यीय नव ई-केवाईसी प्रक्रिया के विषय में उचित दर विक्रेताओं को जागरूक किये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत निर्देष दिये गये है। जिसके अनुसार कोई भी लाभार्थी पूरे देष में कही भी अपनी पसंद की किसी भी उचित दर दुकान पर पहुॅचकर ई-केवाईसी करा सकता है। उक्त व्यवस्था भारत के सभी प्रदेषों में संचालित है। अपर आयुक्त महोदय द्वारा जारी निर्देषों के अनुसार कार्डधारकों की ई-केवाईसी के सम्बन्ध में निम्नवत् कार्यवाही की जायेगी
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से आच्छादित समस्त लाभार्थी अपनी सुविधानुसार किसी भी प्रदेष में अपने निकटवर्ती उचित दर की दुकान पर जाकर ई-पॉस मषीन मंें अंगूठा लगाकर ई-केवाईसी पूर्ण करा सकते है।
जनपद स्तर पर सभी उचित दर दुकानों पर दिनांक-25.09.2024 (वितरण की तिथि तक) तक दोपहर 02.00 बजे के बाद ई-केवाईसी करायी जा सकती है तथा इसके उपरान्त दिनांक-26.09.2024 से प्रत्येक समय उचित दर विक्रेता के यहॉ ई-केवाईसी करायी जा सकती है।
जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देषित किया जाता है कि अपनी-अपनी दुकानें खुली रखेंगे प्रतिदिन यथासम्भव अवषेष बचे हुए प्रतिदिन अधिकतम् उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण करायेगे।
जनपद स्तर पर ई-केवाईसी कराने की अन्तिम तिथि-30.09.2024 निर्धारित की गयी है। अतः जन सामान्य से अनुरोध है कि वह उचित दर विक्रेताओं के यहॉ उपलब्ध ई-पॉस मषीनों पर अपने परिवार के समस्त सदस्यों का ई-केवाईसी तत्काल करा लें, अन्यथा अग्रेतर कार्यवाही के अन्तर्गत ऐसे यूनिट जिनका ई-केवाईसी नही होगा और सत्यापन में गलत पाये जायेगें उनको निरस्त किये जाने का निर्णय लिया जा सकता है। समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देषित किया जाता है कि अपनी दुकानें प्रत्येक समय खुली रखगे।