
रिपोर्ट : – फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद आज दिनांक 15.09.2024 को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 04 जोडे को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया ।
श्रीमती पूजा पत्नी रजनीश निवासिनी इस्माइलपुर बेलडहा थाना टान्टा जिला अम्बेडकरनगर हा0मु0 पिकौराशानी थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
श्रीमती काजल पत्नी रिंकू निवासिनी खुटहना थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
श्रीमती तसलीमुन्निशा पत्नी जमशेद अहमद निवासिनी दुबौलिया थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।
श्रीमती सुन्दरी पत्नी अमित निषाद निवासिनी नेवरी गाड़ा थाना नगर जनपद बस्ती।
के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया ।