

रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
👉महिला कांग्रेस का सदस्यता अभियान 15 सितम्बर से- लक्ष्मी यादव
👉15 सितम्बर से सदस्यता अभियान शुरू करेगी महिला कांग्रेस
बस्ती जनपद 14 सितम्बर। महिला कांग्रेस अपनी स्थापना दिवस की 40 वीं वर्षगांठ मना रही है। 15 सितम्बर को महिला कांग्रेस की स्थापना के 40 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर बस्ती में 15 सितम्बर से कांग्रेस की महिला नेता लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा। कांग्रेस नेता ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता, साफसुथरी नीतियों और राहुल गांधी के नेतृत्व में भरोसा जताते हुये असंख्य महिलायें पार्टी से जुड़ना चाहती है।
आने वाला 2027 परिवर्तन का वर्ष होगा। इसकी शुरूआत उत्तर प्रदेश से होगी। महिला नेता ने बताया कि अपने स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस एक वेबसाइट की शुरूआत करने जा रही है जिसके द्वारा पार्टी से किसी को जुड़ना जोड़ना आसान हो जायेगा। उन्होने कहा कांग्रेस ने ही देश को आजादी दिलाई थी। महिला कांग्रेस का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़कर उनकी सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी तय करते हुये उनका हक दिलाना है। लक्ष्मी यादव ने महिलाओं का आवाह्न किया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी जो किसी तरह का दिखावा नही करती बल्कि सिर्फ विकास के मुददे पर काम करती है उससे जुड़कर देश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करें।