रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद आगामी 14 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना सुनिश्चित है। उक्त जानकारी अध्यक्ष/न्यायाधीश जिला उपभोक्ता विवाद प्रति. आयोग अमरजीत वर्मा ने दी है। उन्होने समस्त विद्वान, अधिवक्ता व उपभोक्तागण को सूचित किया है कि सुलह-समझौता के माध्यम से अपने-अपने परिवार वादों का निस्तारण करायें जाने हेतु प्रत्येक कार्यदिवस में कार्यालय में उपस्थित होकर सुलह-समझौता हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने परिवार वादों का निस्तारण करायें।