रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद वर्ष 2024-25 के लिए गुरू गोविन्द सिंह, राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु जारी शासनादेश के परिपेक्ष्य में पुरस्कार के मानदण्डों को पूरा करने के लिए पात्र महानुभावों के प्रस्ताव/आवेदन 30 सितम्बर 2024 तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी.एस. ने समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि पुनः अपने स्तर से अपने क्षेत्र के अन्तर्गत गाइडलाइन के अनुरूप पुरस्कार हेतु उपयुक्त/पात्र व्यक्ति का प्रस्ताव/आवेदन प्राप्त करते हुए उनके कार्यालय को एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करा दें।