रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुषल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्राइवेट भारी वाहन (बस/मिनी बस) एवं प्राइवेट हल्के वाहन (बोलेरो) आदि का प्रयोग किया गया था। दिनांक-25.05.2024 को जनपद बस्ती में मतदान सम्पन्न हुआ है। कतिपय प्राइवेट वाहन स्वामियों द्वारा दिनांक-27.05.2024 तक वाहनों का लॉगबुक, बैंक खाता व अन्य विवरण सहित उपलब्ध नही कराया गया है। लॉगबुक जमा किये जाने हेतु कई बार वाहनों के स्वामी तथा चालको को मोबाइल के माध्यम से सूचित भी किया गया है। अवशेष वाहन स्वामियों के स्तर से लॉगबुक व अन्य विवरण उपलब्ध न कराये जाने के कारण वाहनों के किराया भुगतान हेतु उनके विवरण को जिला निर्वाचन कार्यालय बस्ती में प्रेषित किया जाना सम्भव नही हो पाया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी बस्ती के पत्र दिनांक-03.08.2024 द्वारा अवषेष वाहनो के किराये भुगतान हेतु लॉगबुक तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देष दिये गये है।
अतः लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में जिन प्राइवेट भारी/हल्कें वाहनों का प्रयोग किया गया था, उनके वाहन के लॉगबुक व बैंक से सम्बन्धित विवरण को अभी तक जमा नही किया गया है, वह अपने वाहन से सम्बन्धित लॉगबुक को वाहन स्वामी के बैंक के सम्पूर्ण विवरण सहित दिनांक-07.09.2024 तक जिला पूर्ति कार्यालय, बस्ती में उपलब्ध करा दिया जाये, जिससे अवषेष वाहनों के लॉगबुक को संकलित कर निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित करते हुए किराये के भुगतान की कार्यवाही कराया जा सके। निर्धारित समयावधि में लॉगबुक उपलब्ध न कराये जाने की स्थिति में वाहन के किराये का भुगतान न होने की स्थिति में वाहन स्वामी पूर्ण रूप से स्वयं उत्तरदायी होगे।