
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बस्ती आगमन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने स्थान-स्थान पर फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। मंगलवार को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गिरजेश पाल के संयोजन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओें ने गोटवा के निकट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करने के साथ ही उन्हें राजनीतिक स्थितियों से अवगत कराया। अजय राय ने कांग्रेस नेताओं का आवाहन किया कि वे साम्प्रदायिक और नफरत की राजनीति करने वाली भाजपा को करारा जबाब दें। देश और उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर उम्मीदों से देख रही है, हमें उस पर खरा उतरना होगा।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से अतीउल्ला सिद्दीकी, रामबचन भारती, राकेश पाण्डेय गांधियन, डा० मारूफ अली, सद्दाम हुसेन, सुबुही निकहत, विमला राठी, शकुन्तला देवी, नफीस अहमद, राम धीरज चौधरी, राजेन्द्र कुमार मोदनवाल, इजहार अहमद, डा० जमील अहमद, नियाज अहमद, अली हुसेन, मंजू पाण्डेय, अनिल त्रिपाठी, रंजना सिंह, रमजान अली, फरहान अहमद, मो० इरफान, समीर अहमद, रन बहादुर सिंह, अवधेश सिंह, जय प्रकाश अग्रहरि, सरोज बाला कन्नौजिया, साहबान के साथ ही कांग्रेस के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे।