
👉होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में अन्डमान निकोबार में सम्मानित किये गये डा० वी०के० वर्मा
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला सवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में तीन दशक से निरन्तर सेवा के साथ ही शोध क्षेत्र में सक्रिय जिला अस्पताल में आयुष चिकित्साधिकारी डा० वी०के० वर्मा को 29 अगस्त को केन्ट होम्योपैथी मेडिकल कालेज एण्ड हास्पिटल अन्डमान निकोबार में आयोजित होम्योपैथिक सम्मेलन में डा०एच०पी० सिंह मेमोरियल एवार्ड से सम्मानित किया गया।
डा०वी०के० वर्मा ने बताया कि केन्ट होम्योपैथी मेडिकल कालेज एण्ड हास्पिटल अन्डमान निकोबार में आयोजित सम्मेलन में देश विदेश के अनेक वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सकों ने हिस्सा लिया और उन्होने गुर्दे एवं पित्त की पथरी रोग में होम्योपैथिक औषधियों की भूमिका पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।
निकोबार की यात्रा से लौटने के बाद डा० वर्मा ने बताया कि होम्योपैथिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ ही उन्होने समुद्री मार्ग की यात्रा किया और जिस कारागार में वीर सावरकर के साथ सैकड़ों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंद थे वहां पहुंचे। इस क्षेत्र को ही कभी काला पानी कहा जाता था। केन्ट होम्योपैथी मेडिकल कालेज एण्ड हास्पिटल अन्डमान निकोबार के निदेशक डा० उत्पल कुमार, डा० साक्षी यादव ने डा० वी०के० वर्मा को विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में डा० एच०पी० सिंह मेमोरियल एवार्ड से सम्मानित किया ।
डा० वी०के० वर्मा को डा० एच०पी० सिंह मेमोरियल एवार्ड से सम्मानित किये जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० आर०एस० दूबे, एस०आई०सी० डा० बी०के० सोनकर, डा० सुरेश चन्द्र कौशल, डा० रामेश्वर मिश्र, डा० बी०बी० मिश्र, डा० के०के० सिंह, डा० रंजीत सिंह, डा० ए०के० चौधरी, डा०एस०बी० सिंह, डा० राम प्रकाश, डा० ए०के० वर्मा, डा० जी०एम० शुक्ल, डा० जुनेद अहमद, डा० सतीश चौधरी, डा० महेश प्रसाद, डा० आर०एन० चौधरी, डा० मनोज मिश्र, डा० चन्दा सिंह, डा० मदन सिंह, डा० इरफाना बानो, डा० रामजी सोनी, डा० एस०एस० कन्नौजिया, डा० नरेश अगग्रवाल, डा० एन०एन० त्रिुगन, डा० राजेश पटेल, डा० अंकित चतुर्वेदी, डा०आर०पी० मौर्या, डा० वीरेन्द्र तिवारी, डा०एन०के० सिंह, गौतम, डा० अनिल पाण्डेय, डा० अनिल मिश्र, डा० श्याम नरायन चौरसिया के साथ ही अनेक चिकित्सकों, साहित्यकारों, समाजसेवियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।