
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद थाना सोनहा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धवाय (दयालडीह) में पति के शराब पीकर मार-पीट करने से तंग महिला द्वारा पति को सबक सिखाने हेतु मायके से बुलाए गए कुछ लोगों द्वारा समझाने-बुझाने के दौरान मारने-पीटने से व्यक्ति (महिला का पति) कि हुई मृत्यु के संबंध में थाना सोनहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 226/2024 धारा 191(2), 103(2), 3 बी0एन0एस0 से संबंधित वांछित अभियुक्तों/ अभियुक्ताओं को मुखबीर ख़ास की सूचना पर जोगिया चौराहा के पास से दिनांक-01.09.2024 को समय करीब 12:35 बजे गिरफ्तार कर संबंधित अभियुक्तों/ अभियुक्ताओं को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
दुर्गेश निषाद पुत्र दाहू निषाद उम्र 19 वर्ष अमृता देवी पत्नी दाहू निषाद उम्र करीब 58 वर्ष निवासीगण ग्राम दरियापुर (दुबिहवा) थाना सोनहा जनपद बस्ती । करन निषाद पुत्र स्व0 राजाराम निषाद उम्र 22 वर्ष
रमेश निषाद पुत्र राजेन्द्र प्रताप उम्र 21 वर्ष
सुमित निषाद पुत्र संतराम निषाद उम्र 20 वर्ष निवासीगण ग्राम भैसहिया (सन्तु डीह) थाना सोनहा जनपद बस्ती |
श्रीमती आशा देवी पत्नी स्व0 राम पलटन उम्र 28 वर्ष निवासीगण ग्राम धवाय (दयाल डीह) थाना सोनहा जनपद बस्ती।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेन्द्र कुमार मिश्रा जनपद बस्ती |
हे0का0 कृष्णानंद तिवारी, हे0का0 सुरेन्द्र यादव, का0 अजय कुमार, म0का0 सनमत कुमारी थाना सोनहा जनपद बस्ती |