
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद थाना कोतवाली पुलिस टीम व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में दुष्कर्म के अपराध से सम्बन्धित दस हजार के इनामिया अभियुक्त गुलाब चौहान उर्फ अनुज पुत्र बाबूराम निवासी खैरहवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र 22 वर्ष को आज दिनांक 28.08.2024 को समय 08.05 बजे क्षेत्रान्तर्गत अमहट पुल के पास से माननीय उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 230/2024 धारा 376, 366, 323, 504, 506 भा0द0सं0 व 3(1) द, 3(1)ध, 3(2)VA एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- गुलाब चौहान उर्फ अनुज पुत्र बाबूराम निवासी खैरहवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र 22 वर्ष
गिरफ्तारी का समय व स्थान
समय 08.05 बजे क्षेत्रान्तर्गत अमहट पुल के पास से
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 अजय सिंह थाना कोतवाली, जनपद बस्ती
स्वाट प्रभारी उ0नि0 उमाशंकर तिवारी जनपद बस्ती।
हे0का0 कैलाश प्रसाद, थाना कोतवाली, का0 इंद्रजीत कुमार थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
कांस्टेबल रमेश कुमार, कांस्टेबल अभिलाष सिंह, कांस्टेबल पवन तिवारी, कांस्टेबल अविनाश सिंह स्वाट टीम बस्ती।