
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती 27 अगस्त 2024 वर्ष 2024-25 के लिए गुरू गोविन्द सिंह, राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव/आवेदन उपलब्ध कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी.एस. ने समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होने लिखे पत्र में कहा है कि संबंधित अधिकारी प्रस्ताव/आवेदन उनके कार्यालय को एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करा दें ताकि वांछित सूचना शासन को प्रेषित किया जा सकें।