
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती,महादेवा विधानसभा क्षेत्र के मईपुर कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र के मईपुर गाँव में सरयू नदी से लगातार हो रहा है कटान से ग्रामीणों हो रहें हैं परेशान सरयू नदी के कटान की सुचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के सासंद राम प्रसाद चौधरी ने तत्काल मईपुर सरयू नदी पहुँच कर जायजा लिया।
राम प्रसाद चौधरी ने सरयू नदी से हो रहे कटान का जायजा लिया पीड़ित की समस्या भी सुनी और जल्द बचाव कार्य शुरू करने का आश्वासन भी दिया और बताया की महादेवा विधायक दूधराम लगातार क्षेत्र का दौरा कर हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं । और विधायक दूध राम ने मौके पर पहुंच कर जायजा भी लिया है ।और अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने का बात भी किया गया है ।
विधायक के द्वारा प्रयासों से कटान रोकने का काम शुरू हो गया है । बाढ़ खंड के जेई पी.एन गुप्ता ने से भी बात कर निर्देश दिया और बचाव का शुरू कर दिया गया है । अभी वर्तमान में मौके पर ईट का रोड़ा गिराया जा रहा है । ईट की रोड़े को प्लास्टिक बोरी में भरकर बंबू कटर लगाकर कटान को रोका जाएगा।