
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद थाना वाल्टरगंज पुलिस व एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही से अन्तर्जनपदीय स्नैचरों 1. सतीराम राजभर पुत्र सीताराम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम दुर्जनपुर सराय खत्रीपुरवा बंजरिया थाना वजीरगंज जनपद गोंडा (उ0प्र0), 2. विष्णु निषाद पुत्र रामबुझावन निवासी ग्राम मोहनापुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा (उ0प्र0) को दिनांक 16.08.2024 को समय करीब 23.00 बजे पुर्सिया गाँव जाने वाले खडंजा मार्ग के पास पुलिया के पास से गिरफ्तार कर छीना हुआ चैन(दो टुकड़ों में), एक अदद मोटर साइकिल R15 यामहा नीला रंग के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती भेजा जा रहा है।
इस सम्बन्ध में थाना वाल्टरगंज पर वादी द्वारा दिये गये लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 173/2024 धारा 304, 317(2) BNSS पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
- सतीराम राजभर पुत्र सीताराम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम दुर्जनपुर सराय खत्रीपुरवा बंजरिया थाना वजीरगंज जनपद गोंडा (उ0प्र0)
- विष्णु निषाद पुत्र रामबुझावन निवासी ग्राम मोहनापुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा (उ0प्र0)
बरामदगी का विवरण - दो टुकडो मे पीली धातु चैन
- एक अदद मोटर साइकिल R15 यमाहा कम्पनी बरंग नीला नं0 UP42 BU 6333
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 09.08.2024 को समय करीब 10:46 बजे थाना वाल्टरगंज पर अरविन्द कुमार पाठक पुत्र सन्तराम पाठक निवासी ग्राम सोनौरा पोस्ट रसूलपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराया गया कि वह अपनी पत्नी पूजा पाठक व साली शशि मिश्रा को बस्ती सरकारी अस्पताल महिला/ पुरूष से इलाज कराकर अपने ससुराल सल्टौवा छोड़ने जा रहा था, जहां मोटर साइकिल चलाते समय पीछे साली व उसके पीछे पत्नी बच्ची लेकर बैठी थी कि समय करीब 16:30 बजे जब आमा भुजैनिया के पास पहुँचे तो पीछे से एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आये और झपट्टा मारकर मेरी पत्नी के गले में पहनी हुई सोने की चैन खींच कर लेकर सल्टौवा के तरफ भाग गये, जिस पर थाना वाल्टरगंज पर मु0अ0सं0 173/2024 धारा 304, 317(2) BNSS पंजीकृत कर जांच व अन्य आवश्यक वैधानिक/ विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी, जिसके क्रम में दिनांक 17/08/2024 को समय करीब 23:00 बजे संबंधित 02 अभियुक्तों यथा क्रमशः 1. सतीराम राजभर पुत्र सीताराम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम दुर्जनपुर सराय खत्रीपुरवा बंजरिया थाना वजीरगंज जनपद गोंडा (उ0प्र0), 2. विष्णु निषाद पुत्र रामबुझावन निवासी ग्राम मोहनापुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा (उ0प्र0) को पुर्सिया गाँव जाने वाले खडंजा मार्ग के पास पुलिया के पास से गिरफ्तार कर छीना हुआ चैन (दो टुकड़ों में), एक अदद मोटर साइकिल R15 यामहा के साथ गिरफ्तार कर अन्य आवाश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर शांति/ कानून व्यवस्था कायम है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण - प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज दिनेश चन्द चौधरी जनपद बस्ती।
- एसओजी प्रभारी उ0नि0 जनार्दन प्रसाद एसओजी टीम बस्ती।
- सर्विलांस सेल प्रभारी उ0नि0 शशिकान्त जनपद बस्ती।
- उ0नि0 संजय कुमार थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।
- हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 अभय उपाध्याय, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 शिवम यादव, का0 चन्दन भारती एसओजी टीम जनपद बस्ती
- हे0का0 देवेश यादव, का0 संतोष यादव सर्विलांस टीम बस्ती।
- हे0का0 प्रमोद कुमार, का0 शुभम चौधरी, का भगवान दयाल यादव, का0 कामोद कुशवाहा, का0 संदीप सिंह थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती