
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद 16.08.2024 को थाना पुरानी बस्ती पर आर.एल.एस.एम.सी इंटरनेशनल स्कूल पाँलिटेक्निक चौराहा की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिमा सिंह व नेहा उपाध्याय तथा कक्षा UKG के छात्र विराट, सविता, इशा, मुस्तफा, पाखी व अन्य बच्चे उपस्थित आये जिसको थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती श्री महेश सिंह द्वारा थाना के कार्यालय, CCTNS कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, हवालात के बारे मे बताया गया तथा बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का उचित जवाब दिया गया तथा UKG के छात्रों में से एक छात्र विराट को थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर थानाध्यक्ष बनाया गया इस मौके पर बच्चों द्वारा थानाध्यक्ष को विद्यालय की तरफ से स्वयं द्वारा बनाया गया THANK YOU कार्ड दिया गया । इस उपलक्ष्य पर वरिष्ठ उप निरीक्षक एखलाक अहमद, उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार, उप निरीक्षक शैलेंद्र शुक्ला ,उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला सहित पुलिस बल उपस्थित रहे।