
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद रक्षाबन्धन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, रामबाग, बस्ती की बालिकाओं द्वारा आज दिनांक 16.08.2024 को पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी को कलाई पर राखी बाँधा गया। जिसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा शुभ आशीष व नारी सुरक्षा सम्मान हेतु जागरूक रहने की बात बताकर मिष्ठान्न खिलाया गया।