
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
*अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के नेतृत्व मे क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं एसडीआरएफ टीम की मदद से पुलिस कस्टडी में अभियुक्त इलाहान के निशानदेही पर दबिला घाट कुआनो नदी में सर्च ऑपरेशन किया गया
आज दिनांक 08.08.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार दुबे एवं विवेचक निरीक्षक अनिल कुमार यादव द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 283/2024 में अपहृत बालक मोहित यादव की तलाश में एसडीआरएफ टीम एवं पुलिस टीम की मदद से पुलिस कस्टडी में अभियुक्त इलाहान के बताए हुए स्थान पर चंगेरवा गांव के सामने दबिला घाट कुआनो नदी में सर्च ऑपरेशन किया गया।