
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह द्वारा अपर जिलाधिकारी व डीआइओएस महोदय के साथ उ0प्र0 पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा माह अगस्त में आयोजित होने वाले आरक्षी भर्ती परीक्षा-2024 में निष्पक्ष व सुरक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा शासन प्रशासन से निर्गत आदेशों निर्देशों से संबंधित को अवगत कराते हुए सभी को परीक्षा सकुशल सम्पन्न करने हेतु निर्देशित किया गया।