
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में आयोजित हुआ विश्व स्तनपान सप्ताह
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित हुआ साक्षरता शिविर
संतकबीरनगर : जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह से कहा कि मां का दूध एक शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है।
उन्होंने कहा कि स्तनपान से न सिर्फ बच्चे बल्कि मां के सेहत के लिए अच्छा होता है। बच्चे को शुरुआत के एक घंटे के भीतर मां का दूध पिलाने की सलाह दी जाती है, जो उसके पोषण के लिए बेहद आवश्यक है।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विधायिका द्वारा महिलाओं के द्वारा स्तनपान कराए जाने के निमित्त कानून बने हुए हैं। पंप अधिनियम (प्रोवाइडिंग अर्जेंट मैटरनल प्रोटेक्शन एक्ट) किसी भी कार्यस्थल पर जहां 15 से अधिक महिला कर्मचारी हों, वहां नियोक्ता द्वारा इस अधिनियम का पालन किया जाना अपेक्षित है। यदि किसी नियोक्ता द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है तो उनके खिलाफ कानून में व्यवस्था की गई है। पैरालीगल वालंटियर संध्या सोनी व सोनी वर्मा ने स्तनपान से विभिन्न बीमारियों के दूर रहने के बारे में विस्तार से बताया। चिकित्सा अधीक्षक डा.वरुणेंद्र दुबे ने कहा कि अब शिशु के जन्म के आधे घंटे के भीतर स्तनपान कराए जाने के विषय में लोगों को अवगत कराया जा रहा है। महिला चिकित्सक डा.रेनू ने अस्पताल में उपस्थित प्रसूताओं को संबोधित करते हुए उन्हें नियमित अंतराल के बाद स्तनपान कराए जाने के विभिन्न लाभ के विषय में अवगत कराया। इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट सतीश पांडेय, महेश, पैरालीगल वालंटियर मुलायम सिंह यादव, वीरेंद्र कुमार, नीरज, जयशंकर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।