संतकबीरनगर
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 03 वारण्टी गिरफ्तार

नाम पता 1- पल्टू पुत्र खुरदुर 2- फूलमती पत्नी पल्टू निवासीगण- सोनबरसा 3- बबुनर पुत्र विश्मभर निवासी बैरियहवा थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2545 द्वारा दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को पहुचाया गया अस्पताल –पीआरवी 2545 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चकदही अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 12509 से कालर ने दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल 08 मिनट मे मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति अनिल कुमार पुत्र रामसमुझ निवासी हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर को पीआरवी वाहन से अस्पताल पहुचाया गया तथा दुर्घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुचाया गया , जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– मु0आरक्षी हरिद्वार सिंह, आरक्षी सतवंत शाही, हो0चा0 सुनील पाण्डेय ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 01 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 192 वाहनो से 164500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 21-11-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 192 वाहनो से 164500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 21-11-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 20 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 57 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 01 लड़के से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।