बाराबंकी
थाना सफदरगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, न्यायालय से लगभग 07 साल से फरार चल रहे एक वारण्टी को थाना सफदरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध संख्या 112/13 धारा 395 भादवि0 से सम्बन्धित वारण्टी नसीम पुत्र गफूर निवासी सुआगाड़ा थाना कोतवालीनगर जनपद लखीमपुर खीरी को दिनांक 21.11.2019 को समय 8.05 बजे थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त 07 साल से फरार चल रहा था। माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 व 83 दण्ड प्रक्रिया संहिता की कार्यवाही करायी गयी थी। अभियुक्त द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी पहचान को छुपाते हुए अलग अलग स्थान पर रह रहा था। प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज संदीप कुमार राय के कुशल नेतृत्व में व0उ0नि0 संतोष कुमार सिंह व उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा समुचित साधनों का प्रयोग करते हुए 07 साल से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।