
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती। गोरखपुर भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी ने निवर्तमान सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी को केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा असम राज्य का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दिया और कहा कि हरीश द्विवेदी जमीनी नेता हैं वें गरीब असहाय और ज़रुरत मंदो का विशेष ध्यान रख कर सरकार द्वारा लाए गए योजनाओं को पहुंचाएं है और उनका संगठन और सरकार में अच्छा प्रदर्शन रहा है। जिसका आज के समय में सराहना किया जाता है। इस मौके पर आशीष शर्मा, अमीर चन्द्र गुप्ता, राजेश कमलापुरी, रमेश गुप्ता, सहित अन्य लोगों ने भी बधाई दिया है।