
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद पात्र गृहस्थी एव अंत्योदय कार्ड धारकों को सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि शासन स्तर से जारी निर्देषों के अनुक्रम में जनपद में पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय राषनकार्डो में दर्ज यूनिटों का सत्यापन ईकेवाईसी के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं के यहॉ उपलब्ध ई-पॉस मषीन से नि:शुल्क कराया जा रहा है। इसके अन्तर्गत राशन कार्डो के मुखिया एवं अन्य समस्त सदस्यों को उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर उपलब्ध ई-पॉस मषीन में अंगूठा लगाया जाना है। यह कार्य समयबद्ध ढ़ंग से कराया जाना है।
मध्य में वितरण कार्य प्रारम्भ हो जाने के कारण ई-केवाईसी का कार्य धीमा हो गया था, वर्तमान में वितरण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस सम्बन्ध में जनसामान्य को सूचित करना है कि ई-केवाईसी को दिनांक-31.07.2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य जनपद स्तर पर निर्धारित किया गया है।
अतः जन सामान्य से अनुरोध है कि वह उचित दर विक्रेताओं के यहॉ उपलब्ध ई-पॉस मषीनों पर अपने परिवार के समस्त सदस्यों का ई-केवाईसी तत्काल करा लें, अन्यथा अग्रेतर कार्यवाही के अन्तर्गत ऐसे यूनिट जिनका ई-केवाईसी नही होगा और सत्यापन में गलत पाये जायेगें उनको निरस्त किये जाने का निर्णय लिया जा सकता है। समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देषित किया जाता है कि अपनी दुकानें प्रत्येक समय खुली रखगे तथा प्रत्येक विक्रेता प्रतिदिन कम से कम 100 यूनिटों की ई-केवाईसी का कार्य अनिवार्य रूप से करायेंगे।