
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद थाना गौर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत केसरई मोड़ से अपहृत हुए 27 वर्षीय व्यक्ति के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0-96/2024 धारा 140(1) व 191(2) BNS से संबंधित 02 अभियुक्तों यथा क्रमशः 1 अक्षय वर्मा पुत्र जोखू प्रसाद वर्मा 2 अभिषेक वर्मा पुत्र अज्ञात को दिनांक-22.07.2024 को समय करीब 04:00 बजे 06 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर अपहृत को सकुशल बरामद किया गया |
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1 अक्षय वर्मा पुत्र जोखू प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम फूलपुर थाना छपिया जनपद गोंडा (उ0प्र0) |
2 अभिषेक वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम ककरहिया थाना छपिया जनपद गोंडा (उ0प्र0) |
घटना का संछिप्त विवरण
दिनांक-21.07.2024 को समय करीब 22:00 बजे राजेश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम सुल्तानपुर पोस्ट शिवपुर थाना गौर जनपद बस्ती द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि मेरे बड़े भाई कमलेश सोनकर गौर बाजार से घर जा रहे थे कि रास्ते में केसरई मोड़ के पास के पास समय करीब 10:00 बजे 1 अक्षय वर्मा पुत्र जोखू प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम फूलपुर थाना छपिया जनपद गोंडा (उ0प्र0) 2 अभिषेक वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम ककरहिया थाना छपिया जनपद गोंडा (उ0प्र0) 3 अखिलेश वर्मा पुत्र लालजी वर्मा निवासी ग्राम सिसई रानीपुर थाना छपिया जनपद गोंडा (उ0प्र0) व 4 दो अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात कार से बड़े भाई को जान से मारने के उद्देश्य से उठा ले गये हैं, जिस पर थाना गौर पर मु0अ0सं0-96/2024 धारा 140(1) व 191(2) BNS पंजीकृत कर संबंधित 02 अभियुक्तों को दिनांक-22.07.2024 को समय करीब 04:00 बजे 06 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर अपहृत को सकुशल बरामद किया गया |
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1 प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर जनपद बस्ती |
2 उ0नि0 विजयी यादव, उ0नि0 रेवती रमण यादव थाना गौर जनपद बस्ती |
3 हे0का0 धीरज यादव, हे0का0 धीरेन्द्र दुबे, का0 देवेन्द्र निषाद, का0 अभिषेक नाथ, चालाक लालचंद्र यादव थाना गौर जनपद बस्ती ।