
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद थाना कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम, एस0ओ0जी0 टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक-12.07.2024 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पिकौरा दत्तूराय गांधीनगर से मोहित यादव के अपहरण के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0-283/2024 धारा-140(1), 333, 324(4), 115(2), 191(2) BNSS से संबंधित 04 अभियुक्तों यथाक्रमशः 01-मोनू जायसवाल उम्र करीब 23 वर्ष 02-अमन गुप्ता उम्र करीब 18 वर्ष 03-करन जायसवाल उम्र करीब 18 वर्ष 04-सादिक उर्फ सुद्दु/ नौडी उम्र करीब18 वर्ष
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1- मोनू जायसवाल पुत्र हजारी प्रसाद निवासी गांधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब 23 वर्ष ।
2- अमन गुप्ता पुत्र गोपाल जी निवासी गाधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब 18 वर्ष |
3- करन जायसवाल पुत्र अलखशंकर जयसवाल निवासी निवाली गंधीनगर जनपद बस्ती उम्र करीब 18 वर्ष ।
4- सादिक उर्फ सुद्दु/ नौडी पुत्र शकील निवीसी गंधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब18 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
1- एक अदद महिन्द्रा XUV।
2- एक अदद काली अपाची।
3- एक अदद स्कूटर।
घटना का संछिप्त विवरण
दिनांक-12.07.2024 को अविनाश सिंह पुत्र स्व0 अमरेन्द्र सिंह निवासी पिकौरा दत्तूराय गांधीनगर जनपद बस्ती द्वारा लिखित प्रार्थना-पत्र दिया गया कि दिनांक-12.07.2024 को समय करीब 14:00 बजे मोहल्ले के लोगों द्वारा मुझे फोन करके बताया गया कि आपके घर मे मारपीट व तोड़-फोड़ की जा रही है, जिस पर जब मैं घर पहुँचा तो पाया कि मोहित यादव (अपहृत) उर्फ रत्नेश यादव पुत्र स्व0 मुकेश यादव जोकि मेरे यहाँ किराये पर कमरा लेकर रहता था, जिसे 1-आदित्य विक्रम सिंह, 2-पुलकित गर्ग, 3-सत्यम कसौधन, 4-मोनू, 5-सैय्यद इल्हान व उनके साथ अन्य बहुत सारे लड़के आकर मोहित यादव के कमरे में घुस कर तोड़-फोड़ किये है एवं मार-पीट के दौरान जब वह बाथरूम में घुसा तो उसे वहाँ से खिंचकर नीचे ले जाकर कुछ दूर पैदल चलते हुए मुख्य मार्ग पर आकर चार पहिया वाहन से अपहरण करके हत्या करने की नियत से लेकर भाग गये, जिस पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-283/2024 धारा-140(1), 333, 324(4), 115(2), 191(2) BNSS पंजीकृत कर संबंधित 04 अभियुक्तों यथाक्रमशः 01-मोनू जायसवाल उम्र करीब 23 वर्ष 02-अमन गुप्ता उम्र करीब 18 वर्ष 03-करन जायसवाल उम्र करीब 18 वर्ष 04-सादिक उर्फ सुद्दु/ नौडी उम्र करीब18 वर्ष को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण
अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया गया कि मोहित यादव ने सत्यम को धोखे से बुलाकर उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया था जिससे वह उसे ब्लैकमेल करता रहता था, जिसे हटाने के लिए हम लोगों ने मोहित को मार-पीट कर अगवा कर लिये थे ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार मय पुलिस टीम जनपद बस्ती ।
2- प्रभारी स्वाट टीम उमाशंकर तिवारी मय पुलिस टीम जनपद बस्ती ।
3- प्रभारी एस0ओ0जी0 टीम जनार्दन प्रसाद मय पुलिस टीम जनपद बस्ती ।
4- प्रभारी सर्विलांस टीम शशिकांत मय पुलिस टीम जनपद बस्ती ।