
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 514/2015 धारा 406, 419, 420, 467, 468 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 15000 रूपये इनामिया /मफरूर अभियुक्त जयेश रावत उर्फ जयंत पुत्र नंदकुमार गंगा राम रावत निवासी 402 वृंदावन अपार्टमेंट थाना महिधरपुरा गुजरात को गिरफ्तार करने हेतु थाना स्थानीय से टीम गठित कर उ0नि0 जावेद खान व आरक्षी अविनाश कुमार गुजरात राज्य रवाना किया गया था, महिधर थाना (गुजरात) की स्थानीय पुलिस की मदद से अभियुक्त जयेश रावत उर्फ जयंत को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त का माननीय न्यायालय सूरत(गुजरात) से ट्रान्जिट रिमाण्ड प्राप्त कर थाना हाजा लाया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- जयेश रावत उर्फ जयंत पुत्र नंदकुमार गंगा राम रावत निवासी 402 वृंदावन अपार्टमेंट थाना महिधरपुरा गुजरात
गिरफ्तारी का स्थान व समय
वृंदावन अपार्टमेंट थाना महिधरपुर गुजरात, दिनांक 10.07.2024 समय12.00 बजे
गिरफ्तार करने वाली टीम
- थानाध्यक्ष मुण्डेरवा अभिमन्यु सिंह, जनपद बस्ती।
- उ0नि0 जावेद खान थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती
- आरक्षी अविनाश कुमार थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती