
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह द्वारा दिनांक 11.07.2024 को थाना मुण्डेरवा का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना कार्यालय, मेस, मालखाना, सी0सी0टी0एन0एस0 कार्यालय, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क व परिसर के साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा आगामी पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा/ शांति/ सुदृढ़ क़ानून व्यवस्था बनाये रखने व कांवड़ यात्रा मार्ग को चेक कर मौजूद पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण को कांवड़ यात्रा के दौरान की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में भी उच्चाधिकारीगण द्वारा प्रदत्त आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया ।