
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.7.2024 को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मेहदावल मार्ग से लिंक मार्ग बडकुईया के पास समय करीब 08.30 बजे अभियुक्त गोपी पुत्र राम औतार निवासी हडिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को 660 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 138/24 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
अभियुक्त का विवरण
- गोपी पुत्र राम औतार निवासी हडिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती उम्र 25 वर्ष।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 21/2023 धारा 8/20 NDPS ACT थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
- मु0अ0सं0 226/2021 धारा 4/25 A ACT थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
- मु0अ0सं0 138/2024 धारा 8/20 NDPS ACT थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष महेश सिंह थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती ।
- उ0नि0 आशुतोष शुक्ला थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
- हे0का0 भयानाथ भास्कर थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
- हे0का गणेश सिंह थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
- का0 सचिन कुमार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।