
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा दिनांक-06.07.2024 को तहसील दिवस के अवसर पर तहसील हरैया पर सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा तहसील हरैया पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।