बाराबंकी
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने लगभग 1.4 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिनांक 19.11.19 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर धमेन्द्र सिंह रघुवंशी के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवालीनगर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त फय्याज शेख पुत्र शेख हसन निवासी हनुमान नगर जाली (भटकल) थाना भटकल जाली (उत्तर कन्नाडा) जनपद कारबार प्रदेश कर्नाटका को असैनी ओवर ब्रिज थाना कोतवाली नगर से समय करीब 9.40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1.4 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद कर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 1015/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
फय्याज शेख पुत्र शेख हसन निवासी हनुमान नगर जाली (भटकल) थाना भटकल जाली (उत्तर कन्नाडा) जनपद कारबार प्रदेश कर्नाटका।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दि0 19.11.19 को समय 09.40 बजे असैनी ओवर ब्रिज थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
लगभग 1.4 किलोग्राम नाजायज गांजा।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर धमेन्द्र सिंह रघुवंशी जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 वेदप्रकाश यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 लाल बहादुर, हे0का0 रमाशंकर पाण्डेय थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- का0 प्रमोद कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।