
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद आज दिनांक 19.06.2024 को पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हरैया अशोक मिश्र के कुशल पर्यवेक्षण में नशा मुक्ति अभियान के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना छावनी अन्तर्गत के चौकी प्रभारी विक्रमजोत रीतेश कुमार सिंह द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम,कस्बा व चौराहों पर लोगों को एकत्रित कर नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया जिसमें नशे के दुष्परिणाम को बताया गया तथा लोगों से अपील किया गया की नशीली पदार्थों से दूर रहें ये सब पदार्थ सामाजिक, आर्थिक व स्वास्थ को हानि पहुंचाते हैं तथा इसके बिक्री, खरीद, उत्पादन, के रूप में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अपराध है, तथा गोष्ठी में स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी कि नशीली दवाओं का बिक्री,परिवहन,सेवन करने वाले गंभीर अपराधों की श्रेणी में आते है जिसके लिए कठोर दंड का प्रावधान है। अधिनियम में सजा मादक पदार्थों की मात्रा पर निर्भर होने के साथ- साथ अलग सजा के एक वर्गीकृत प्रणाली आदि के बारे में बताया गया ।