
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद आज दिनांक 19.06.2024 को क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रमोद कुमार राय द्वारा थाना स्थानीय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । जिसमें थाना स्थानीय पर सलामी गार्द के पश्चात बैरकों, विवेचना कक्ष, भोजनालय , थाना स्थानीय पर खड़े माल मुकदमाती वाहन, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय , शस्त्रागार व थाना परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा थाना कार्यालय के रजिस्टरो का भी निरीक्षण किया गया तथा शस्त्रो के रख रखाव के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये, अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी के पेशकार हे0का0 अमरेश प्रताप सिंह , कां0 प्रवीण कुमार सिंह , का0 शेष प्रताप सिंह तथा थानाध्यक्ष दुबौलिया, थाना स्थानीय के समस्त उप-निरीक्षकगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।