बाराबंकी
थाना लोनीकटरा पुलिस ने काफी दिन से फरार चल रहे गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में चोरों/अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाए गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा नित्यानन्द सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मुजीबुर्रहमान पुत्र नसरुल हसन निवासी पैगम्बरपुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 18.11.2019 को समय 09.00 बजे मंझूपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त, थाना लोनीकटरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 306/19 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट मे वांछित थे, जो काफी दिनों से फरार चल रहा था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
मुजीबुर्रहमान पुत्र नसरुल हसन निवासी पैगम्बरपुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान
दिनांक 18.11.2019 को समय 09.00 बजे मंझूपुर मोड़ जनपद बाराबंकी।
अपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 153/19 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 420/467/468/471 भादवि0 थाना लोनीकटरा, जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 306/19 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
1- निरी0 नित्यानन्द सिंह थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
2- उ0नि0 रामजी सिंह थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
5- उ0नि0 विश्वबन्धु यादव थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।