
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद अपर जिलाधिकारी बस्ती व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा आज दिनांक-15.06.2024 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी बस्ती व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारी रुधौली के साथ तहसील सदर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों की टीम बनाकर, मौके पर जाकर शिकायतों को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।