
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के एतिहासिक विजय पर एनडीए गठबंधन को बधाई एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर हम सभी भाजपा परिवार को बहुत बड़ी खुशी का ऐसा पल देखने को मिला जहां इंडि गठबंधन के लोगों ने मोदी सरकार को हराने में जुटे रहे लेकिन हर तहर से नाकाम रही और देश की जनता का आशीर्वाद पीएम मोदी पर लगातार तीसरी बार बरकरार रहा। ऐसे देश की जनता को हृदय की गहराई से धन्यवाद देता हूं। और पीएम मोदी ने पदभार ग्रहण करने के बाद पीएम किसान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर किये, पीएम किसान निधि की सत्रहवीं किश्त पर हस्ताक्षर किया। इस अवसर पर किसानों के हितों को लेकर पीएम मोदी हर तरह के कदम उठाते रहते हैं जिससे देश के किसानों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।