
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जनपद स्तर पर चलाए जा रहे अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास, किशोर श्रम उन्मूलन रेस्क्यू अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 06.06.2024 श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी) जनपद बस्ती के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक मय हमराह मु0आ0 हनुमान यादव, आ0 ओमप्रकाश व म0आ0 अनीता यादव थाना एएचटी जनपद बस्ती के वास्ते मानव तस्करी, बाल श्रम /बंधुआ मजदूरी ,बाल भिक्षावृति, बाल-विवाह की रोकथाम हेतु जनपद बस्ती के अर्श रेस्टोरेंट, ककड़ रेस्टोरेंट, हरिओम ढाबा व Escort ट्रैक्टर सर्विस सेंटर आदि संदिग्ध स्थानों पर रेस्क्यू अभियान के दौरान चेकिंग की गयी तो कोई भी बालक / बालिका 18 वर्ष से कम उम्र के काम करते नही मिले । ढॉबों, दुकानों, वर्कशाप, गैराजों आदि के मालिकों कों कड़ी हिदायत दी गयी कि नाबालिक बालक/बालिका से काम कराना गैरकानूनी अपराध है । मानव तस्करी, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति व बाल विवाह की रोकथाम व पुनर्वास अभियान के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरूक किया गया।