
संतकबीरनगर। सपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेहताब आलम उर्फ लड्डू ने नवनिर्वाचित सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के बेलहरकला स्थित आवास पर पहुंचकर मुलाकात कर
मुबारकबाद दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि संतकबीरनगर के मतदाताओं ने जिस सूझबूझ का परिचय दिया है उसकी जितनी भी तारीफ की जाय कम हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से नाराज है। इंडिया गठबंधन की शानदार कामयाबी ने इस बात को साबित कर दिया है कि जनता बदलाव चाहती है।