बाराबंकी
थाना हैदरगढ़ पुलिस ने 65 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ 02 गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.11.19 को प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण 1. गनेश पुत्र स्वामीदयाल निवासी गौनहा थाना खीरो जनपद रायबरेली 2. सुमिता पत्नी शिवप्यारे निवासी इकौनी थाना खीरो जनपद रायबरेली को त्रिपुला नहर पुलिया थाना हैदरगढ़ से समय 8.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 30,35 ग्राम कुल 65 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ में मु.अ.सं. 402-403/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- गनेश पुत्र स्वामीदयाल निवासी गौनहा थाना खीरो जनपद रायबरेली।
- सुमिता पत्नी शिवप्यारे निवासी इकौनी थाना खीरो जनपद रायबरेली।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 17.11.19 को समय 8.15 बजे त्रिपुला नहर पुलिया थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
65 ग्राम नाजायज स्मैक।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 वेद प्रकाश शर्मा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 विजय सिंह, का0 काशीनाथ सरोज थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
- म0का0 साधना, म0का0 कविता थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।