ओवरब्रिज के लिए भुवनपति ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

विनय कुमार मिश्र
गोरखपुर ब्यूरों। चौरी चौरा
में स्थित रेलवे क्रॉसिंग भोपा बाजार मुंडेरा बाजार मेंन रोड होते हुए सोनबरसा जाने का मेन रोड पर स्थित रेलवे ढाला गेट संख्या 147B पर ओवरब्रिज न बनने पर अखिल भारतीय उधोग ब्यापार मंडल के तहसील प्रभारी भुवनपति निराला के नेतृव में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सैकड़ो ब्यापारियों ने हस्ताक्षर कर माननीय प्रधानमंत्री ,माननीय रेल मंत्री ,माननीय मुख्यमंत्री ,जनरल मैनेजर रेलवे गोरखपुर व संबंधित सभी स्थानीय अधिकारी गण से अविलंब ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है।पत्रक में लिखा है की सैकड़ो बार पत्रक देने के बावजूद क्षेत्र के विकाश हेतु शहीद नगर चौरी चौरा रेलवे गेट संख्या 147बी पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज नहीं बनने का आदेश हुआ तो अब जनता जन आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी । पत्र में बताया गया है की जहाँ स्थानीय ब्यापारियों का ब्यापार चौपट हो गया है वहीं पर कस्बे में आसपास के सैकड़ो गाँव के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।यही नहीं जाम लगने से दुर्घटना तो आये दिन होती रहती है व वाहनों के ख़राब होने व वाहनों द्वारा बैरियर को तोड़ देने की घटनाये आम बात हो गयी है। काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।यहा तक की सबसे दिक़्क़त उन मरीजों की होती है जिन्हे एम्बुलेन्स से उच्च केंद्र पर तत्काल इलाज की जरूरत होती है लेकिन ढाला बन्द मिलने पर उनका कीमती वक़्त इंतजार में बर्बाद हो जाता है इस इंतजार में कई मरीज की मौत भी हो चुकी है l स्कूल जाने वाले बच्चों को मजबूरन देर से स्कूल जाना पड़ता है। ओवरब्रिज की मांग करनें वालों में प्रदीप जायसवाल,अजय गुप्ता,महेश गुप्ता,त्रिगुणसेन गुप्ता,राजेश जायसवाल,सकिल अहमद, आदि सैकड़ो लोग शामिल हैं।