कोर्ट मे पैरवी करने गये किसान नेता पर हमला, हत्या का प्रयास, आयी चोटे, मुकदमा दर्ज करने की मांग
संतकबीरनगर-उत्तर प्रदेश।दीवानी न्यायालय परिसर संतकबीरनगर पर मुकदमे मे पैरवी करने गये किसान नेता उमेश भट्ट पर आज जानलेवा हमला हो गया। उमेश भट्ट मुकदमे मे पैरवी करने दीवानी न्यायालय खलीलाबाद संतकबीरनगर पर गये हुए थे जहां पर मगहर निवासी दो सगे भाई ने मारपीट शुरु कर दिया। उनका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किए।थाना कोतवाली खलीलाबाद के ग्राम धवरिया निवासी किसान नेता उमेश भट्ट ने प्रभारी निरीक्षक थाना-को०खलीलाबाद संत कबीर नगर एवं अन्य को प्रेषित तहरीर मे कहा है कि वे भारतीय किसान यूनियन चढूनी संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष है आज दिनांक-21-05-2024 को वे न्यायालय पर मुकदमे मे पैरवी करने गये हुए थे करीब 12 बजकर 30 मिनट पर दोपहर मे न्यायालय ए०डी०जे० पास्को एक्ट प्रथम संत कबीर नगर के पास संदीप मिश्रा, कुलदीप मिश्र पुत्रगण धर्मात्मा प्रसाद मिश्र निवासीगण मोहल्ला-मोहनलालपुर, मगहर, थाना-कोतवाली खलीलाबाद, जनपद-सन्तकबीरनगर मुकदमे की रंजीश को लेकर घेर लिए, गाली दिये, धमकी दिये, कुलदीप मिश्रा ने संदीप मिश्रा के कहने, ललकारने पर उसे जान से मारने की नियत से गला दबा दिया, जिससे गले, हाथ मे चोटे आयी हैं, उसका कपड़ा भी फट गया है। बचाव करने आये किसान नेता के रमेश भट्ट को भी दोनो लोगों ने मारा पीटा, कपड़ा फाड़ दिया जिससे उन्हे भी चोटें आयी हैं। इस घटना के पूर्व मे भी लोग उसे मारपीट चुके हैं, धमकी दे चुके हैं। वे अपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं उनकी कभी भी हत्या करा सकते हैं।मामले मे एफआईआर पंजीकृत कर गिरफ्तारी की मांग नही तो 29 मई को संगठन करेगा रोड जाम-जिलाध्यक्ष उमेश भट्टसंगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट ने स्वयं पर हुए हमले की कड़े शब्दो मे निंदा की कहा कि दोनो अभियुक्तगण अपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं। आये दिन मारपीट कर धमकी देते हैं, अपनी बहन को भी मारपीट कर घर से भगा दिए हैं, अभियुक्त कुलदीप मिश्र अपनी बहन के केस मे भी मुल्जिम है।पुलिस मे कई बार शिकायत के बावजूद कारवाई नही हुई है। यदि यथाशीघ्र मुकदमा पंजीकृत कर इन्हे जेल नही भेजा गया तो संगठन 29 मई को जिला मुख्यालय पर रोड जाम करेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।