

रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद दिनांक 18.05.2024 को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के आदर्श आचार संहिता अनुपालन में प्रभावी चेकिंग के दौरान समय करीब 20.45 बजे प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह, एक्शन मोबाईल थाना हरैया तथा एफएसटी टीम-II 307 हरैया विधानसभा द्वारा बभनान की तरफ से हरैया की ओर आ रही पिकअप अशोक लीलैंड वाहन सं0 UP 51 AT 1803 को रोककर चेक किया गया तो उसके चालक अंकित वर्मा पुत्र आसमान वर्मा नि० मुरौवा थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी एवं सहकर्मी रामकरन पुत्र केशवप्रसाद नि० मझरिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती के गाड़ी के डैसबोर्ड से कुल 1,79,750 रुपये बरामद हुए। बरामद धनराशि के सम्बन्ध में पिकअप चालक व सहकर्मी से कागजात एवं रसीद तलब किया गया तो कोई कागजात नहीं दिखा सके तथा ईधर उधर की बाते करने लगे, कोई संतोषजनक जवाब नही दे सके। नियमानुसार फ्लाइंग स्कायड मजिस्ट्रेट द्वारा सीजर की कार्यवाही अमल में लाई गई।
सीजर का स्थान व समय-
बभनान मोड़ समय 20.45 बजे
सीजर करने वाली संयुक्त टीम का विवरण-
- प्रभारी निरीक्षक थाना हरैया राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह बस्ती।
- एफएसटी मजिस्ट्रेट रवि कुमार खरवार बस्ती।
- उ0नि0 अनिल कुमार यादव, उ0नि0 राजेश त्रिपाठी थाना हरैया जनपद बस्ती।
- हे0का0 संतोष कुमार यादव, का0 चन्द्रकान्त पाण्डेय, का0 पवन यादव, म0का0 प्रियंका वर्मा थाना हरैया जनपद बस्ती।
- कैमरामैन विजय नरायन