
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद दिनांक 17.05.2024 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार दुबे तथा फ्लाइंग स्कॉट मजिस्ट्रेट के कार्यपालक मजिस्ट्रेट महोदय श्री जगत स्वरूप शर्मा मय पुलिस टीम व कैमरा मैन उमेश पंचायत सहायक के साथ सामान्य लोक सभा निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, की एक चार पहिया पिकअप वाहन नं0- UP51BT2621 की चेकिंग की गई तो 56200 /- रूपये कैश बरामद हुआ। जिसके चालक इखलाक खान पुत्र शमशाद अली खान अहमद निवासी पुराना डाकखाना थाना कोतवाली बस्ती से कैश के बारे में पूछताछ कर कागजात की मांग की गई तो कोई कागजात प्रस्तुत नही कर सके, । बरामद रूपये के सम्बन्ध में कागजात दिखाने हेतु कहा गया तो नही दिखा सका। जिसके बाद उक्त धन को कब्जा में लेकर नियमानुसाकर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।