संतकबीरनगर
रिपोर्ट : अर्जुन यादव
रास्ते को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विकासखंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत जंगल दशहर राजस्व पुरवा बैरियहवा आजादी से लेकर अब तक ग्रामीणों को एक रास्ते तक नसीब नहीं है। रास्ता न होने से ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो पर नाराजगी जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों ने कहां की गांव के मुख्य मार्ग से हम लोग आते जाते हैं उस मार्ग पर इस बरसात के समय में काफी मात्रा में पानी का जल जमाव हो जाता है जिसको इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को भी दे दी गई है ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत के कारण गांव में विकास कार्य बाधित है और सरकारी योजनाओं का लाभ हमें लोगों को नहीं मिल पा रहा है।